UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले की पोक्सो कोर्ट (Pocso Court) ने एक एतिहासिक फैसला सुनाया है। यहां छह साल की बच्ची के दुष्कर्म (Rape) के एक मामले में कोर्ट ने महज 10 दिनों में सुनवाई पूरी की। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि आरोपी मृत्यु तक जेल में ही रहेगा। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) पंकज कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने आरोपी भूपेंद्र को उम्रकैद के साथ 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
अभी पढ़ें – AAP सांसद ने पंजाब के राज्यपाल पर साधा निशाना, बोले– ये आदेश ‘ऑपरेशन लोटस’ के साजिश को साबित करता है
13 अगस्त को बच्ची के साथ हुई थी वारदात
इस मामले की जांच का नेतृत्व कर रहे प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक सतपाल ने बताया कि 13 अगस्त को कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। उन्होंने कहा कि हमने तुरंत टीमों का गठन किया। दबिश और कार्रवाई करते हुए भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। घटना वाले दिन तत्काल फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। यह सुनिश्चित किया गया था कि सभी महत्वपूर्ण साक्ष्य संरक्षित रखे जाएं और निर्धारित समय सीमा में प्रयोगशाला में जांच के लिए की भेजे जाएं। वहीं फोरेंसिक जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
3 सितंबर को कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट
इसके बाद में पुलिस ने 3 सितंबर को आरोपी के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया। 12 सितंबर को कोर्ट ने मामले की सुनवाई को शुरू की थी। एसपी ने बताया कि पुलिस की ओर से सभी आठों गवाहों के साथ 17 सितंबर को भूपेंद्र को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने 21 सितंबर को भूपेंद्र के खिलाफ आरोप तय किए और गुरुवार को फैसला सुनाया गया।
अभी पढ़ें – NIA का ‘ऑपरेशन PFI’, दिल्ली अध्यक्ष परवेज और उसका भाई गिरफ्तार
मृत्यु तक जेल में रहेगा दुष्कर्म का दोषी
लोक अभियोजक देवेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 17 सितंबर को जब आरोपी अपने बयान दर्ज कराने के लिए पेश हुआ तो उसने नाबालिग होने का दावा किया और कोर्ट के समक्ष शैक्षणिक प्रमाण पत्र पेश किया। लेकिन जांच में यह दस्तावेज जाली पाए गए। कोर्ट ने आरोपी के अपराध को गंभीर प्रवृत्ति का बताते हुए कठोर सजा सुनाई। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि दोषी को आजीवन कारावास में रखा जाए। साथ ही कहा कि दोषी मृत्यु तक जेल में ही रहेगा।
भी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
राम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
6 mins agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
11 mins agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
57 mins agoनिशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 hr agoअभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात को हमला, बोले- '7वीं बार जान लेने की कोशिश'
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को मिलेगी 55 करोड़ मिलियन यूनिट बिजली
1 hr agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
2 hrs agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
2 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines