मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ मेडिकल कॉलेज से एक दिन का नवजात बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोपी बच्चा चोर अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वहीं बच्चे के पिता ने थाना मेडिकल में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज से पूर्व में भी कई बार बच्चा चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही में मथुरा के रेलवे स्टेशन से भी बच्चा चोरी हुआ था।
सोमवार को भर्ती हुई थी प्रसूता, मंगलवार को बच्चा चोरी
मेरठ के किठौर क्षेत्र की रहने वाली डॉली पत्नी नीनू को प्रसव पीड़ा होने पर मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। परिवार वालों ने बताया कि कुछ देर बाद ही उसने एक पुत्र को जन्म दिया। परिवार में काफी खुशी का माहौल था। इसी दौरान एक अनजान युवक ने नीनू से दोस्ती कर ली। उसके साथ बार्ड में आने लगा। आरोप है कि मंगलवार को वह बच्चे को वैक्सीन लगवाने के बहाने ले गया। काफी देर साथ रहने पर परिवार वालों को उस पर भरोसा हो गया था।
जब वापस नहीं लौटा मचा हड़कंप
जब काफी देर तक वह युवक बच्चे को लेकर नहीं आया तो डॉली और नीनू को शक हुआ। युवक की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित पिता ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाना मेडिकल में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दिया।
मथुरा जंक्शन से भी चोरी हुआ था 7 माह का बच्चा
जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज से पूर्व में भी कई बार बच्चा चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही यूपी के मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म पर एक महिला सो रही थी। तभी एक आरोपी ने उसके पास सो रहे 7 माह के बच्चे को चुरा लिया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। छानबीन के बाद पुलिस ने फिरोजाबाद से एक महिला पार्षद के घर से बच्चे को बरामद किया था। वहीं आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
1 min agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 mins agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
15 mins agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
28 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
3 hrs agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
3 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
4 hrs agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
6 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines