Noida Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो सगी बहनों ने एक निर्माणाधीन इमारत की 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कुछ साल पहले हो चुकी है पति की मौत
जानकारी के मुताबिक नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र स्थित सदरपुर की खजूर कॉलोनी में सुधा नाम की महिला अपनी दो बेटियों, निक्की 19 साल और पल्लवी 16 साल के साथ रही थी। उसका पति सुभाष एक निजी कंपनी में काम करता था, लेकिन कुछ वर्ष पहले उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला अपने साथ दोनों बेटियों का पेट पाल रही थी। सुधा के आसपास रहने वाले और परिवार के परिचितों ने बताया कि वह अपनी दोनों बेटियों की शादी करना चाहती थी।
दोनों बेटियां शादी नहीं करना चाहती थीं
सामने आया है कि दोनों बहनें अभी शादी करने के लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन सुधा उन पर शादी करने का दबाव बना रही थी। बताया गया है कि इसी बात से नाराज होकर निक्की और पल्लवी ने सेक्टर-96 स्थित एक निर्माणाधीन इमारत की 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। निक्की (19) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पल्लवी की हालत गंभीर है। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत भी गंभीर है।
सरकार ने अब 21 साल की है शादी की न्यूनतम उम्र
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने युवतियों की शादी की न्यूनतम कानूनी उम्र 21 साल कर दी है। पूर्व में यह उर्म 18 वर्ष थी। केंद्र सरकार की ओर से इस बारे में कहा गया था कि बाल विवाह निषेध संशोधन बिल, 2021 के तहत युवतियों की शादी की उम्र को 18 साल से बढ़ाकर 21 साल किया जा रहा है। वहीं लड़कों के लिए भी शादी की उम्र 21 साल ही है। सरकार की ओर से लाए गए इस बिल में शादी की उम्र का प्रावधान देश के सभी समुदायों के विवाह कानूनों पर लागू होगा। सरकार के इस फैसले के बाद कई विशेषज्ञों की राय भी सामने आई थी। इनमें से एक थी कि शादी की न्यूनतम उम्र बढ़ने के बाद लड़कियों के ज्यादा से ज्यादा ग्रेजुएट होने की भी संभावना है।
संबंधित खबरें
एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
40 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 hr agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
2 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
2 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
3 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
13 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
15 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
17 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines