Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) की एक हाउसिंग सोसायटी (Pet Dogs In Housing Society) में कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने का विरोध कर रही महिला को गाली देने वाले कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार किया गया है। वायरल वीडियो में दिख रहे कुत्ते के मालिक की पहचान नोएडा की जेपी अमन सोसाइटी निवासी अनिल सिंगला के रूप में हुई है। वह अपने पालतू कुत्ते को इमारत की लिफ्ट में ले जाने की जिद कर रहा था। विरोध पर उसने महिला के साथ अभद्रता की।
महिला ने कुत्ते के हमला करने की आशंका जताई थी
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-151 स्थित हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाली महिला ने कुत्ते के मालिक को लिफ्ट में कुत्ते द्वारा हमले की आशंका जताई थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आरोपी ने महिला को गाली देना शुरू कर दिया। महिला के साथ अभद्रता की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
लिफ्ट में बच्चे को काटा था कुत्ते ने
आपको बता दें कि पिछले सोमवार को गाजियाबाद की चार्म्स काउंटी सोसाइटी का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें एक पालतू कुत्ते ने लिफ्ट के अंदर बच्चे को काट लिया था। कुत्ते की मालकिन बच्चे को देखती रही थी। गाजियाबाद नगर निगम ने मामले का संज्ञान लेते हुए कुत्ते की मालकिन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर नोएडा का भी एक पुराना वीडियो सामने आया था। इसमें लिफ्ट में एक डिलीवरी ब्वॉय को कुत्ते ने काट लिया था।
लखनऊ में कुत्ते ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा
इसके अलावा लखनऊ के सरोजनी नगर में एक पिछले माह एक पिटबुल प्रजाति के कुत्ते ने अपनी बुजुर्ग मालकिन की जान ले ली थी। इसके अलावा गाजियाबाद में पार्क में खेल रहे एक 11 साल के बच्चे पर भी पिटबुल ने हमला कर दिया था। बच्चे के चेहरे पर डॉक्टरों ने 150 टांगे लगाए थे। बच्चे की हालत गंभीर है। वहीं लखनऊ में तीन दिन पहले देवी जागरण देखकर अपने घर लौट रहे एक युवक पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया था। परिजनों ने बताया कि कुत्ते ने युवक का प्राइवेट पार्ट को काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। युवक अस्पताल में भर्ती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
13 mins agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
34 mins agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
37 mins agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
39 mins agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
47 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 hr agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
2 hrs agoनिशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines