Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) स्थित बादलपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां क्लास टेस्ट में फेल होने पर शिक्षक ने कथित तौर पर बेंत से एक बच्चे की पिटाई लगा दी। परिवार वालों का आरोप है कि 5वीं क्लास में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र की शनिवार को पिटाई के बाद मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि मौत का सही कारण अभी पता नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
अभी पढ़ें – करौली के सपोटरा क्षेत्र में बड़ा हादसा, मिट्टी में दबने से 2 महिला और 3 बच्चियों की मौत
शुक्रवार को स्कूल में बुरी तरह से पीटा था बच्चा
नोएडा पुलिस के मुताबिक रविवार को बादलपुर थाने में एक बच्चे की मां द्वारा शिकायत की गई। इसमें कहा कि शुक्रवार को स्कूल के एक शिक्षक ने उनके 12 साल के बेटे की बुरी तरह से पीटा, जिसके बाद शनिवार देर शाम दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं महिला की तहरीर पर पुलिस ने 42 वर्षीय शिक्षक शोभरन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
क्लास टेस्ट में फेल हुए थे कई बच्चा, दी सजा
जानकारी के मुताबिक 7 अक्टूबर को शिक्षक शोभरन ने क्लास में बच्चों का एक टेस्ट लिया था। इसमें कुछ बच्चे फेल हो गए थे। आरोप है कि शिक्षक ने बच्चों के हाथों में बेंत मारे थे। इसके बाद 12 वर्षीय बच्चे की हालत बिगड़ गई। परिवार वालों ने पहले उसे दादरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे दिल्ली के लोक नायक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद रविवार को थाना पुलिस को शिकायत दी गई है।
अभी पढ़ें – शोक में डूबी ‘धरती पुत्र’ की सैफई, कुछ ही देर में पहुंचेगा नेताजी का पार्थिव शरीर
शिक्षक फरार है, मामले की जांच की जा रही है
वहीं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) राम बदन सिंह ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है। बच्चे को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि पड़ताल में पता है, बच्चा पहले से बीमार था। जांच की जा रही है कि घटना वाले दिन बच्चे की स्थिति क्या था। पीड़ित परिवार और शिक्षक का परिवार एक ही गांव में रहते हैं। हालांकि बच्चे को भर्ती कराते समय शिक्षक का परिवार भी उनके साथ में था, लेकिन मौत हो जाने के बाद वह भाग गए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारी ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। बच्चे का दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में पोस्टमार्टम भी हुआ है। अभी उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
2 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
2 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
3 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
4 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
5 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
7 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
7 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
8 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
9 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines