Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में शुक्रवार का दिन अपराधियों के लिए भारी रहा। नोएडा पुलिस ने सुबह होते ही ताबड़तोड़ मुठभेड़ (Police Encounter) शुरू कर दीं। पहले सेक्टर-153 में मुठभेड़ के दौरान एक शातिर को पकड़ा। इसके बाद नोएडा फिल्म सिटी (Noida Film City) में एक निर्माणाधीन इमारत के पास हिस्ट्रीशीटर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगीं हैं।
पुलिस ने घेरा तो कर दी फायरिंग
नोएडा पुलिस की ओर से बताया गया कि सेक्टर-20 में चेकिंग के दौरान पुलिस को फिल्म सिटी स्थित बिजली घर के पास एक शातिर बदमाश के होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर दी। अधिकारियों ने बताया कि खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। दोनों ओर हुई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।
लूटे हुए कई मोबाइल फोन हुए बरामद
आरोपी की पहचान दिल्ली के मयूर बिहार स्थित झुग्गी नंबर ई-37 ए, त्रिलोकपुरी निवासी दानिश उर्फ सयार उर्फ चीता पुत्र निजामुद्दीन के रूप में हुई है। उसके कब्जे से पुलिस ने लूट के 4 मोबाइल, थाना फेस-1 से चोरी एक बाइक, तमंचा, एक खोखा और दो कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश छेनू गैंग का शूटर भी रहा है।
24 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं चीता पर
नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश दानिश के खिलाफ दिल्ली और एनसीआर समेत आसपास के थाना क्षेत्र में 24 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। दानिश लूट समेत अन्य मामलों का पेशेवर अपराधी है। वहीं पैर में गोली लगने से घायल होने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से फरार हुए उसके साथी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि फरार बदमाश को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
सेक्टर-153 में बदमाश ने पुलिस पर किया फायर
फिल्म सिटी में एनकाउंटर से पहले नोएडा पुलिस की एक और बदमाश के साथ भिड़ंत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस इलाके में चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना पर मोबाइल और चेन लूट की वारदातों में फरार एक बदमाश की घेराबंदी की गई। यहां भी बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसको भी गोली लगी गई। आरोपी की पहचान हरजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध हथियार, लूटे गए 03 मोबाइल और दिल्ली से चोरी एक बाइक बरामद की है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
11 mins agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
57 mins agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 hr agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
3 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
4 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
5 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
15 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines