Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतमबुद्ध नगर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर एक भीषण हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस को गिट्टियों से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
जबकि बस में सवार करीब 70 सवारियां घायल हैं। कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। मरने वाले की पहचान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी सेना के जवान के रूप में हुई है।
अभी पढ़ें – दिल्ली में श्रमिकों को दिवाली तोहफा, केजरीवाल सरकार ने बढ़ाया न्यूनतम वेतन, अब मिलेगा इतना
गोरखपुर से लुधियाना जा रही थी बस
हादसे की जानकारी पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विशाल पांडेय ने बताया कि घटना राबूपुरा थाना क्षेत्र की है। यहां के मोहम्मदाबाद खेड़ा गांव के पास एक स्लीपर बस ट्रक की टक्कर के बाद एक्सप्रेसवे की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर गई। पुलिस ने बताया कि बस यूपी के गोरखपुर से पंजाब के लुधियाना जा रही थी। हादसा आगरा से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर हुआ।
गैस कटर से बस को काट कर यात्रियों को निकाला
एडीसीपी पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद तत्काल मौके पर अन्य पुलिस फोर्स को भेजा गया था। हादसा गंभीर था। गैस कटर ने बस के काफी हिस्सों को काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल और गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ग्रेटर नोएडा ले जाया गया।
अभी पढ़ें – Maharashtra: जेल में बंद संजय राउत ने मां को लिखा भावुक पत्र, गिरफ्तारी को लेकर किया बड़ा खुलासा
घर जा रहा था सेना का जवान
वहीं पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान एक घायल यात्री की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला निवासी लवी कुमार के रूप में हुई है। वह भारतीय थल सेना में जवान थे। वर्तमान में उनकी डोगरा रेजिमेंट में तैनात था। एडीसीपी पांडे ने बताया कि सबी घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं घायलों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
19 mins agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
40 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
1 hr agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
8 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
8 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
8 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
10 hrs agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
11 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
11 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines