Noida News: 11 साल के बच्चे को 24 घंटे में मुक्त कराया, मुठभेड़ में दो अपहरणकर्ताओं को लगी गोली, दो भागे

Greater Noida Police (1)

Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां की ग्रेटर नोएडा पुलिस (greater Noida Police) ने अपहरण के 24 घंटे के भीतर 11 साल के बालक मुक्त कराया है। साथ ही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो अपहरणकर्ताओं (kidnappers) को गिरफ्तार किया है। जबकि दो फरार हैं। बच्चे को सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द किया गया है।

विज्ञापन

30 लाख रुपये की मांगी फिरौती

जानकारी के मुताबिक फिरौती के लिए रविवार दोपहर ग्रेटर नोएडा से एक 11 वर्षीय बच्चे हर्ष का अपहरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे के पिता के पास अपहरणकर्ताओं का फोन आया, जिसमें उन्होंने ₹30 लाख की फिरौती मांगी। घबराए परिवार वाले पुलिस के पास पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल मामले में कई टीमों को लगाया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के ठिकाने की जानकारी मिल गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

घेराबंद होने पर पुलिस पर कर दी फायरिंग

सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जब बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो आरोपियों को गोली लगी। जबकि दो अन्य बदमाश मौके से भाग निकले। पुलिस ने उनकी तलाश में टीमों को लगाया है। वहीं इस सफल कार्रवाई के लिए ग्रेटर नोएडा पुलिस की टीम को 25,000 रुपये की पुरस्कृत राशि का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन

बच्चे को वापस पाकर खिल उठा परिवार

वहीं बच्चे की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है। बता दें कि आरोपियों ने मोटी फिरौती वसूलने के लिए बच्चे का अपहरण किया था, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। बच्चे को महज कुछ ही घंटों में बदमाशों के चंगुल से मुक्त करा लिया। बच्चे को सकुशल देखकर परिवार की जान में जान आ गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ