Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में घर में घुसकर लूट करने और लूट का विरोध करने पर महिला की बेरहमी से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हत्यारोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल करते हुए वारदात वाले दिन की कहानी बताई। पुलिस ने अब उसे जेल भेजा है।
घर में घुसते हुए बना लिया था बंधक
घटना एक सितंबर की है। नोएडा के छिजारसी में नीलम शुक्ला (36 वर्ष) अपने परिवार के साथ रहती थी। गुरुवार को वह अपने घर में अकेली थीं। आरोप है कि तभी घर में लुटेरा घुस आया। उसने महिला का बंधक बना लिया। घर में लूटपाट करने लगे। महिला ने विरोध किया तो लुटेरे ने पीट-पीटकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। गुरुवार शाम पति घर लौटा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
घर में पड़ा था नीलम का खून से लथपथ शव
नीलम का शव घर में खून से लथपथ पड़ा था। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मामले के खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए सबसे पहले इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।
किराए पर कमरा लेने के बहाने खुलवाया गेट
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सेंटल नोएडा) साद मियां खान ने बताया कि नीलन के पति अवधेश की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। घर की छानबीन में सामने आया था कि घर से गहने भी गायब थे। पुलिस ने सर्विलांस समेत अन्य माध्यमों से उत्तर प्रदेश के कारगंज जिले के रहने वाले आरोपी आनंद कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर में किराए पर कमरा लेने के बहाने घुसा था। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।
संबंधित खबरें
मोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
8 mins agoअभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात को हमला, बोले- '7वीं बार जान लेने की कोशिश'
17 mins agoसुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को मिलेगी 55 करोड़ मिलियन यूनिट बिजली
18 mins agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 hr agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
1 hr agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 hr agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
1 hr agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
2 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines