Noida Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) स्थित सेक्टर-18 के एक स्पा सेंटर (Spa Center) में मसाज (Massage) कराने जाना हिस्ट्रीशीटर (Histroy sheeter) को भारी पड़ गया। आरोप है कि मसाज के बाद उसने ‘गंदी डिमांड’ कर दी। जब स्पा सेंटर के कर्मचारियों ने इसके लिए मना किया तो आरोपी ने उनसे गाली गलौज और उनके साथ मारपीट कर दी। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन निवासी पवन कुमार पांडेय के रूप में हुई है।
मसाज के की ‘सुखद अंत’ वाली डिमांड
सेक्टर-18 में स्थित स्पा सेंटर के कर्मचारी राज ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पवन पांडेय और उसका दोस्त राजेश तोमर बुधवार दोपहर को मसाज थैरेपी के लिए स्पा सेंटर में पहुंचे थे। आरोप है कि मसाज के बाद पांडेय ने अनावश्यक मांग करना शुरू कर दिया, जिसका कर्मचारी ने विरोध किया। इसके बाद पवन पांडेय ने अपना आपा खो दिया। स्पा सेंटर के कर्मचारी राज और अन्य स्टाफ को गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने मारपीट कर दी।
CCTV में कैद हुई हिस्ट्रीशीटर की करतूत
वहीं सूचना पर थाना सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़ित स्पा सेंटर कर्मचारी की तहरीर पर बुधवार देर रात पुलिस ने गंभीर धाराओं आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। गुरुवार को उसे जेल भेजा गया है। वहीं थाना पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने घटना का एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिया है। इसमें आरोपी पवन पांडेय स्पा सेंटर के कर्मचारी राज के साथ दुर्व्यवहार करते दिख रहा है। वहीं पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
गाजियाबाद में महिला के साथ की थी अभद्रता
रिपोर्ट्स के मुताबिक सामने आया है कि पवन पांडेय पर कई मुकदमे दर्ज हैं। कई साल पहले उसे मथुरा और गाजियाबाद से गनर मिले हुए थे। वह अवैध खनन के एक मामले में गवाह था। कुछ माह पहले उसने गाजियाबाद में एक हाउसिंग सोसायटी में रहने वाली महिला के साथ भी अभद्रता की थी। महिला ने गाजियाबाद पुलिस से मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद उसके गनर हटाए गए थे। सामने यह भी आया है कि वह खुद को कई बड़े नेताओं की करीबी भी बताता है। कभी किसी को बिल्डर तो किसी को पत्रकार बताता है।
संबंधित खबरें
इंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
5 mins agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 mins ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
49 mins agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 hr agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 hr agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 hr agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
2 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines