Moradabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) जिले से समाज को शर्मसार करने वाला एक वीडियो (Video) सामने आया था। आरोप था कि पांच युवकों ने एक किशोरी को अगवा किया। पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) किया, फिर उसे निर्वस्त्र (Nude) करके सड़क पर छोड़ दिया। मामला 20 दिन पुराना था, लेकिन इसका एक वीडियो इसी मंगलवार को सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो के आते ही जिले में हड़कंप मच गया। वहीं अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। ये मोड़ किशोरी के परिवार वालों और पुलिस के बयानों के बाद आया है।
एसएसपी मुरादाबाद ने जारी किया अपना बयान
पहले आपको मुरादाबाद के एसएसपी हेमंत कुटियाल की ओर से दिए गए बयान के बारे में बताते हैं। एसएसपी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि किशोरी के माता-पिता ने कहा है, उनकी बेटी को बचपन से ही मानसिक परेशानी है। उसके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। एसएसपी ने कहा कि हमने किशोरी की मेडिकल जांच कराई है, जिसमें कोई यौन हमला नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की निर्वस्त्र (वही किशोरी) होकर घूमती नजर आ रही है। किशोरी के रिश्तेदार (फूफा) ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दी था। पुलिस ने उसी के आधार पर मकदमा दर्ज किया। इसके बाद किशोरी के माता-पिता के बयान दर्ज किए गए, जिसमें उन्होंने किसी भी यौन हमले से इनकार किया
अब किशोरी के पिता का वीडियो आया सोशल मीडिया पर
वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर एक वीडियो और वायरल हो रहा है। कथित तौर पर यह वीडियो किशोरी के पिता का बताया जा रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा कि उनकी बेटी मानसिक परेशानी से पीड़ित है। उसके साथ कोई भी वारदात नहीं हुई है। मुकदमा भी उनके बहनोई (किशोरी के फूफा) द्वारा दर्ज कराया गया था। उनका कहना है कि बहनोई ने रंजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। उसकी आरोपियों से कोई दुश्मनी है। उन्होंने फिर-फिर इनकार किया है कि उनकी बेटी के साथ कोई भी वारदात नहीं हुई है। मुकदमे में नामजद सभी लड़के बेगुनाह हैं। हालांकि न्यूज24 कथित तौर पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किशोरी के पिता के वीडियो और उनकी बातों की पुष्टि नहीं करता है।
क्या बताया गया था मामला
घटना मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में एक सितंबर की बताई गई थी। आरोप था कि पास के एक गांव से मेला देखकर घर लौट रही किशोरी को बाइक सवार पांच युवकों ने अगवा कर किया था। आरोपी उसे उठा कर सैदपुर खादर के जंगलों में ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी चीखती रही, लेकिन दरिंदे नहीं माने। वहीं पास में एक किसान अपने खेतों में पानी लगा रहा था। उसने जब किशोरी के चीखने की आवाज सुनी तो वह शोर मचाते हुए दौड़ा। बताया गया था आरोपी भाग गए और किशोरी के कपड़े भी ले गए थे। इसके बाद किशोरी निर्वस्त्र होकर सड़क पर छोड़ दिया था। इसके बाद दो दिन पहले मंगलवार को किशोरी का निर्वस्त्र होकर जाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बताया गया था कि पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। घटना के सात दिन बाद मामला दर्ज किया।
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
4 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
6 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
7 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
7 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
8 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines