इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा से गुजर रहे प्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की कार्रवाई प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। यहां उन्होंने लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मौरंग से भरे ओवर लोडेड ट्रक देखे तो मौके से एआरटीओ प्रर्वतन को निलंबित करने का आदेश दे दिया। इसके बाद विभाग में खलबली मच गई। देर रात तक परिवहन विभाग ने 40 से ज्यादा ट्रकों को पकड़ा। जबकि आठ ट्रकों को सीज किया गया है।
दिल्ली जाते समय सैफई में फूड प्लाजा पर रुके थे मंत्री जी
जानकारी के मुताबिक प्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह शुक्रवार को किसी काम से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में वह लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सैफई स्थित एक फूड प्लाजा पर रुके। यहां पर अचानक उनकी नजर पास ही खड़े मौरंग के ट्रकों पर पड़ी। उन्होंने पास जाकर देखा तो सभी ट्रक ओवर लोडेड थे। यह देख उनका गुस्सा भड़क गया। सूचना पर परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।
अभी पढ़ें – Bihar: भाजपा सांसद रमा देवी का बड़ा आरोप, मेरे पति की हत्या के पीछे यादव परिवार का हाथ
एआरटीओ के नहीं पहुंचने पर जताई कार्रवाई, हरकत में आया विभाग
मौके पर पहुंचे एआरटीओ प्रशासन बृजेश यादव को फटकार लगाई। एआरटीओ प्रर्वतन मोहम्मद कय्यूम के बारे में पूछा। उनके मौके पर न आने पर मंत्री जी पारा हाई हो गया, जिसके बाद उन्होंने वहां से उन्हें निलंबित करने का आदेश दे दिया। वहीं मंत्री की कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया। विभाग ने तत्काल चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। देर रात तक चले अभियान ने विभाग ने 44 ट्रकों को पकड़ा। वहीं मंत्री के औचक निरीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
श्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
7 mins agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
12 mins agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
44 mins agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
48 mins agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
2 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines