Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में महिलाओं ने इकट्ठा होकर शराब के ठेके को आग लगा दी। ठेके में आग लगाने से पहले वहां के सेल्समैन को मारपीट करके भगा दिया। ठेके में लाखों रुपये की शराब स्वाह हो गई। वहीं महिलाओं का आरोप है कि शराब के कारण गांव की नई पीढ़ी बर्बाद हो रही है। उन्होंने ऐलान किया कि गांव में किसी भी कीमत पर शराब नहीं बिकने नहीं देंगे।
रात में ठेके पर पहुंचकर किया हंगामा, सेल्समैन को भगाया
घटना मेरठ जिले के फलावदा थानाक्षेत्र के गांव गढ़ीना की है। यहां की रहने वाली महिलाएं रात में इकट्ठा होकर गांव के रास्ते पर मौजूद देसी शराब के सरकारी ठेके पर पहुंच गईं। वहां जमकर हंगामा किया। ठेके पर सेल्समैन का काम करने वाले गांव गढ़ीना निवासी राजेंद्र सिंह को मारपीट कर पहले ठेके से भगा दिया। इसके बाद ठेके में आग लगा दी। सेल्समैन ने बताया कि आग से ठेके में रखे करीब दो हजार रुपये और लाखों की शराब जल गई। उसने बताया कि ठेका जितेंद्र शर्मा के नाम से है।
महिलाओं का आरोप, गांव की युवा पीढ़ी हो रही है बर्बाद
वहीं घटना के बाद महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब के कारण गांव में रहने वाले परिवार बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव बड़े लोग और खासतौर पर युवा पीढ़ी ठेके के कारण शराब की आदी हो गई है। गांव के पुरुष रात को ठेके से शराब पीकर घर आते हैं। परिवार की महिलाओं के साथ झगड़ा और फिर मारपीट करते हैं। महिला ने ऐलान किया कि गांव में अब किसी भी कीमत पर शराब नहीं बिकने दी जाएगी। वहीं किसी ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।
महिलाओं के खिलाफ सेल्समैन ने दी तहरीर
वहीं सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गांव की आक्रोशित महिलाओं को जैसे-तैसे शांत कराया। ठेके में सुलग रही आग को बुझाया। वहीं ठेके पर काम करने वाले सेल्समैन ने करीब 24 महिलाओं के खिलाफ नामजद जहरीर दी है। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ठेके पर काम करने वाले सेल्समैन की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
9 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
9 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
11 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
13 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
14 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
14 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
14 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
15 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines