मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ मेडिकल कॉलेज से चोरी हुए एक दिन के नवजात बच्चे को पुलिस ने एक दिन में ही खोज निकाला है। पुलिस ने बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द किया है। वहीं बच्चा चोरी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी बाहर है। हालांकि पुलिस उसके माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि मंगलवार को एक युवक वैक्सीन लगवाने के बहाने एक दिन के नवजात को ले गया था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा था।
मेडिकल कॉलेज में डॉली का हुआ था प्रसव
आपको बता दें कि मेरठ के किठौर क्षेत्र की रहने वाली डॉली पत्नी नीनू को प्रसव पीड़ा होने पर मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। परिवार वालों ने बताया कि कुछ देर बाद ही उसने एक पुत्र को जन्म दिया। परिवार में काफी खुशी का माहौल था। इसी दौरान एक अनजान युवक ने नीनू से दोस्ती कर ली। उसके साथ बार्ड में आने लगा। आरोप है कि मंगलवार को वह बच्चे को वैक्सीन लगवाने के बहाने ले गया। काफी देर से साथ रहने पर परिवार वालों को भी भरोसा हो गया। उन्हें लगा कि अस्पताल का ही कोई स्टाफ होगा।
वापस नहीं आने पर पीड़ित ने तत्काल पुलिस को बताया
काफी देर तक वह बच्चे को लेकर नहीं आया, तो डॉली और नीनू को शक हुआ। उन्होंने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाना मेडिकल में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दिया।
बच्चे को बरामद कर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के आसपास लगे कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद आरोपी का सुराग लग गया। एसएसपी मेरठ रोहित सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान नौचंदी निवासी दीपक के रूप में हुई है। वह अभी फरार है। पुलिस उसके माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दीपक के पिता पूजा-पाठ का काम करते हैं। सामने आया है कि दीपक ने बच्चा चोरी करके अपने मकान मालिक को दिया था। उनको कोई संतान नहीं थी। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है। आरोपी की गिरफ्तार के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
45 mins agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
1 hr agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
3 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines