Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक बैंक मैनेजर की आठ माह की गर्भवती पत्नी और पांच साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी। शाम को जब मैनेजर अपने घर पहुंचे तो उन्हें घर के बाहर ताला लगा मिला। काफी खोज के बाद पत्नी और बेटा नहीं मिले तो उन्होंने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं घर का ताला तोड़कर अंदर गए तो एक कमरे में रखे बेड में दोनों के शव मिले। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
शाम को घर पहुंचा मैनेजर तो नहीं मिले दोनों
घटना सोमवार देर शाम की है। बिजनौर के जलीलपुर में पंजाब नेशनल बैंक में संदीप कुमार मैनेजर के पद पर तैनात हैं। वह अपने परिवार के साथ मेरठ के हस्तिनापुर के रामलीला ग्राउंड इलाके में रहते थे। जानकारी के मुताबिक संदीप सोमवार को बैंक गए थे। घर पर आठ माह की गर्भवती पत्नी शिखा (25 वर्ष) और पांच साल का बेटा रूकांश था। संदीप ने बताया कि जब वह देर शाम घर लौटे तो बाहर से ताला लगा हुआ था। उन्होंने पत्नी और बेटे की काफी तलाश की।
पत्नी-बेटा नहीं मिले तो दर्ज कराई गुमशुदगी
काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिले तो संदीप ने थाने में जाकर दोनों की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस भी उनकी खोज में लग गई। इसके बाद संदीप और शिखा के परिवार वाले भी सूचना पर पहुंच गए। परिवार वालों ने घर का ताला तोड़ा। ताला तोड़ने के बाद वह अंदर गए। घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। परिवार के लोगों ने बताया कि एक कमरे में रखे बेड के बक्से में शिखा और रूकांश के शव थे। दोनों के हाथ पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठुंसा था।
पुलिस कर रही हर पहलु से मामले की जांच
भयानक नजारा देख कर परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी देहात केशव कुमार मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि घर से नगदी और जेवरात गायब है। वहीं एसएसपी ने बताया कि बैंक मैनेजर ने पहले पत्नी और बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में घर वालों ने ही अपने घर का ताला तोड़ा। मामले की सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
41 mins agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
2 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
4 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
6 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
6 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines