मऊः उत्तर प्रदेश में मुख्तार अंसारी के साथ उसके करीबियों पर गाज गिरने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पुलिस और प्रशासन की टीम ने मुख्तार अंसारी के करीबी हाजी मुख्तार की करीब 13 करोड़ रुपये की संपत्ति (शॉपिंग कॉम्प्लेक्स) को कुर्क कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने डुगडुगी बजाकर मुनादि भी कराई।
12 करोड़ 96 लाख रुपये आंकी गई कीमत
पुलिस और प्रशासन ने कुर्क किए दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की कीमत 12 करोड़ 96 लाख रुपये आंकी है। यह संपत्ति मऊ के कोतवाली थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद बाईपास रोड पर है। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय गैंगस्टर मुख्तार अंसारी और उसके करीबी सहयोगियों की संपत्तियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार छापेमारी कर रहा है। दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गाजीपुर और मऊ जिलों में छापेमारी की जा रही है। मुख्तार समेत उसके परिवार वाले और करीबियों की करोड़ों रुपयों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
लखनऊ में बेटे अब्बास अंसारी के घर पहुंची थी पुलिस
22 अगस्त को प्रदेश पुलिस ने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के लखनऊ स्थित घर पर भी छापेमारी की। लखनऊ के महानगर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मुकदमे में अब्बास अंसारी के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट के बाद यह तलाशी ली गई थी। वहीं गुरुवार को लखनऊ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) कोर्ट द्वारा अंसारी की अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद अंसारी के फ्लैट पर छापेमारी की गई।
संबंधित खबरें
कौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलावाया
13 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
47 mins agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
9 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
10 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
13 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
13 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines