Mathura: जब नगर निगम का कर्मचारी बन गया नाग, करने लगा डांस, लोग देखते रह गए, Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित वृंदावन से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। दरअसल वृंदावन के एक प्राचीन स्थल पर नगर निगम की टीम कब्जा हटाने के लिए गई थी। तभी टीम का एक कर्मचारी नाग बन गया। अपनी दोनों हथेलियों को जोड़कर नाग की तरह झूमने लगा। आनन-फानन में अधिकारियों ने काम को रोक किया। वहीं कर्मचारी के नाग बनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक वृंदावन में राजपुर बांगर में एक प्राचीन बावड़ी है। सरकार की ओर से जारी धर्म स्थलों और प्राचीन स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्य के तहत नगर निगम की एक टीम यहां पहुंची थी। टीम को इस प्राचीन बावड़ी को कब्जा मुक्त कराना था। बताया जा रहा है कि टीम ने वहां पहुंच कर जैसे ही अपना काम शुरू किया, वैसे ही टीम का एक कर्मचारी अजीब हरकतें करने लगा। जमीन पर बैठ गया और झूमने लगा। इसे देख पहले तो बाकी कर्मचारी और अधिकारी कुछ समय नहीं पाए।
तभी जमीन पर बैठे कर्मचारी ने अपनी दोनों हथेलियों को जोड़ कर नाग की तरह फन बना लिया। जोर-जोर से झूमने लगा। कहने लगा कि ये हजारों साल पुराना स्थल है। इसके साथ छेड़छाड़ मत करो। इसका स्वरूप मत बदलो। करना है तो बस विकास करो। उसने कहा कि मैं (नाग) यहां हजारों से वर्षों से रहता हूं। यह सब नजारा देखकर टीम में मौजूद अधिकारियों और बाकी कर्मचारियों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल साइट पर काम को रुकवा दिया।
टीम के साथियों ने भी नाग बने कर्मचारी के सामने हाथ जोड़ लिया। वहीं थोड़ी देर बाद में कर्मचारी अपने होश में हो गया। इसके बाद टीम ने मौके पर सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया। आपको बता दें वृंदावन के राजपुर बांगर में एक प्राचीन बावड़ी है। कहा जाता है कि यह बावड़ी एक हजार साल से भी पुरानी है। कर्मचारी के नाग बनते समय का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की इलाके में चर्चाएं हैं। लोग इसे तरह-तरह की कथाओं से जोड़ कर देख रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: