Mathura: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (mathura) जिला स्थित बाल सुधार गृह (बाल संप्रेक्षण गृह, किशोर) के जंगले से भागने की कोशिश करने पर दो किशोरों को तालिबानी अंदाज में सजा देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां तैनात कर्मचारियों ने दोनों किशोरों को बांधकर बुरी तरह से पीटा। अब डीपीओ मथुरा की ओर से बाल सुधार गृह के कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है।
कर्मचारियों ने दोनों को बांध कर पीटा
मथुरा के जिला पर्यवेक्षण अधिकारी (डीपीओ) ने शनिवार को मथुरा में बाल सुधार गृह के अधीक्षक और अन्य कर्मचारियों को नोटिस दिया। आपको बता दें कि मामला दो दिन पुराना है। गुरुवार को यहां से दो किशोरों ने भागने की कोशिश की थी। जिन्हें किशोर गृह के कर्मचारियों ने पकड़ लिया था। डीपीओ अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि इसके बाद कर्मचारियों पर आरोप है कि दोनों किशोरों को बुरी तरह से पीटा गया था। घटना की जानकारी होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। पिटाई से दोनों किशोरों की हालत खराब हो गई। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एक चोरी तो दूसरा दुष्कर्म के मामले में आया था
डीपीओ ने बताया कि दोनों किशोरों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही अधीक्षक और अन्य कर्मचारियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनका कहना है कि स्पष्टीकरण का जवाब आने और घटना के तथ्यों की पूरी तरह से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि बाल सुधार गृह से भागने की कोशिश करने वाला एक किशोर चोरी की कई घटनाओं का आरोप है। वहीं दूसरा दुष्कर्म के मामले में बाल सुधार गृह में लाया गया है। उन्होंने गृह से भागने के लिए जंगला उखाड़ दिया, लेकिन समय रहते कर्मचारियों ने दोनों को पकड़ लिया।
संबंधित खबरें
LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
2 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
10 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
10 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
10 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
12 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
13 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
14 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
16 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
16 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines