हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

यूपी के भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत, हादसे में 50 से ज्यादा घायल

विज्ञापन

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के भदोही में भीषण हादसा हुआ है। यहां एक दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। जबकि 50 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। गंभीर रुप से झलसे हुए लोगों को इलाज के लिए वाराणसी और प्रयागराज शिफ्ट किया गया। इनमें कई की हालत चिंताजनक है।

ये आग भदोही के औराई क्षेत्र के उगापुर के पास नरथुआ गांव में रविवार की देर रात लगी। बताया जा रहा है कि जनरेटर में शार्ट सर्किट होने से तारों में लगी आग और इसने पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। आग ने कुछ ही क्षण में विकराल रूप धारण कर लिया। जान बचाकर भाग रहे लोगों पर जलते हुए पंडाल के पर्दे-बल्लियां गिरने लगीं।

अभी पढ़ें – Punjab: मूसेवाला हत्याकांड के बाद सिंगर अल्फाज को संदिग्ध ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

अभी पढ़ें – Sidhu Moose Wala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला हत्‍या मामले का आरोप‍ी शूटर टीनू पुलिस हिरासत से फरार

आग की चपेट में आकर महदेवा गांव की एक वर्षीय गुंजा, पांच वर्षीय अंकुश, राजापुर गांव की 18 वर्षीय शिवांगी देवी की मौत हो गई। 45 वर्षीय जया देवी ने वाराणसी आकर दम तोड़ दिया।

हादसे के वक्त पंडाल में 150 से अधिक लोग पंडाल में मौजूद थे। सभी लोग आरती में शामिल होकर जयकारा लगा रहे थे। पंडाल में डिजिटल शो भी चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। जिसे देख वहां भगदड़ मच गई। देखते ही देखते पूरा पंडाल धू-धूकर जलने लगा। मौके पर चीखपुकार मच गई। जिसे जिधर से रास्ता मिला भागने लगा।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें