मैनपुरीः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से दर्दनाक Video सामने आया है। यहां एक धार्मिक कार्यक्रम में रामभजन पर नाचते-नाचते हनुमान बने युवक की मौत हो गई। वह स्टेज पर गिर पड़ा। पहले तो लोग इसे हनुमान जी के किरदार का अभिनय समझते रहे और तालियां बजाते रहे, लेकिन काफी देर होने के बाद लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शहर के एक धार्मिक कार्यक्रम में हनुमान बने थे रवि
घटना मैनपुरी शहर के नटराज होटल वाली गली की है। यहां शनिवार को एक धार्मिक कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग के रहने वाले रवि शर्मा हनुमान का किरदार निभार रहे थे। कार्यक्रम में रामभजन चल रहे थे। रवि हनुमान के किरदार में नाच रहे थे। नाचते-नाचते वह स्टेज पर गिर गए। लोगों ने समझा की वह एक्टिंग कर रहे हैं। लोग रामभजन पर तालियां बजा रहे थे।
काफी देर तक नहीं उठने पर लोगों ने देखा तो होश उड़े
काफी देर तक हनुमान बने रवि नहीं उठे तो वहां मौजूद लोगों को शक हुआ। उन्होंने देखा तो रवि बेसुध थे। लोग तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के बाद हर कोई हैरान है। वहीं कार्यक्रम में वीडियो बना रहे एक युवक के मोहाइल में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रवि के शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
दोस्त की बर्थडे पार्टी में नाचते हुए दोस्त की भी हुई थी मौत
आपको बता दें पिछले सप्ताह बरेली जिले से भी ऐसा ही वीडियो सामने आया था। यहां एक व्यक्ति अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में लगे डीजे पर नाच रहा था। लोग उसका वीडियो बना रहे थे। नाचते-नाचते वह गिर पड़ा। लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। एक हफ्ते में इश तरह का यह दूसरा वीडियो सामने आया है।
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
2 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 hrs agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
5 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
5 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
7 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
7 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
8 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines