Mainpuri: राम भजन पर नाचते हुए 'हनुमान जी' के निकले प्राण, लोग बजाते रहे तालियां, देखें दर्दनाक Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

मैनपुरीः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से दर्दनाक Video सामने आया है। यहां एक धार्मिक कार्यक्रम में रामभजन पर नाचते-नाचते हनुमान बने युवक की मौत हो गई। वह स्टेज पर गिर पड़ा। पहले तो लोग इसे हनुमान जी के किरदार का अभिनय समझते रहे और तालियां बजाते रहे, लेकिन काफी देर होने के बाद लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना मैनपुरी शहर के नटराज होटल वाली गली की है। यहां शनिवार को एक धार्मिक कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग के रहने वाले रवि शर्मा हनुमान का किरदार निभार रहे थे। कार्यक्रम में रामभजन चल रहे थे। रवि हनुमान के किरदार में नाच रहे थे। नाचते-नाचते वह स्टेज पर गिर गए। लोगों ने समझा की वह एक्टिंग कर रहे हैं। लोग रामभजन पर तालियां बजा रहे थे।
काफी देर तक हनुमान बने रवि नहीं उठे तो वहां मौजूद लोगों को शक हुआ। उन्होंने देखा तो रवि बेसुध थे। लोग तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के बाद हर कोई हैरान है। वहीं कार्यक्रम में वीडियो बना रहे एक युवक के मोहाइल में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रवि के शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
आपको बता दें पिछले सप्ताह बरेली जिले से भी ऐसा ही वीडियो सामने आया था। यहां एक व्यक्ति अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में लगे डीजे पर नाच रहा था। लोग उसका वीडियो बना रहे थे। नाचते-नाचते वह गिर पड़ा। लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। एक हफ्ते में इश तरह का यह दूसरा वीडियो सामने आया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: