आशिक के साथ पैग लगाते हुए पत्नी ने रची पति को निपटाने की साजिश, हत्या कर शव का किया ऐसा हश्र
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेवफा पत्नी ने सारी हदें पार कर दीं। महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को चलती गाड़ी से फेंक दिया। और उसे कुचल दिया। दुनिया को दिखाने के लिए महिला अपने पति के शव पर दहाड़े मारकर रोई भी, ताकि लोगों को उस पर शक न हो। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला और उसके आशिक को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र की है। यहां पुलिस को 6 सितंबर को सड़क किनारे एक लावारिस लाश मिली थी। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। वहीं शव की शिनाख्त अखिलेश वर्मा निवासी विकास नगर के रूप में हुई। पुलिस की ओर घटना के बारे में बताए जाने पर अखिलेश की पत्नी नेहा वर्मा दहाड़े मार-मार कर रोने लगी। घर-परिवार में भी चीत्कार मच गई। वहीं पुलिस को मामले में शक हुआ।
थाना मड़ियांव व @dcp_north क्राइम टीम की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण, हत्या में शामिल मृतक की पत्नी व 01 शातिर हत्यारोपी अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्टाल व मो0 सा0 सुपर स्प्लेंडर बरामद।#UPPolice#Lkopolice_On_Duty pic.twitter.com/5bfbBc9zMY
— LUCKNOW POLICE (@lkopolice) September 9, 2022
पुलिस ने अखिलेश की पत्नी नेहा को हिरासत में लिया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। लखनऊ पुलिस के मुताबिक नेहा और अखिलेश पति-पत्नी थे, लेकिन नेहा का संबंध किसी राहुल नाम के व्यक्ति के साथ भी था। दोनों में अवैध संबंध थे। अखिलेश को इस बात की भनक लग गई थी। दोनों में विवाद होने लगा था। एक दिन नेहा और राहुल ने एक साथ शराब पी। इसी दौरान अखिलेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।
इसी योजना के तहत 6 सितंबर को बीच अखिलेश की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। महिला ने इसके लिए राहुल को अपना दुपट्टा भी दिया था। उसका शव मड़ियांव के धौलापुर गांव और गैस एजेंसी के बीच फेंक दिया गया। आरोप है कि इस हत्याकांड को हादसा बनाने के लिए उन्होंने शव को फेंक दिया। इतना ही नहीं शव को गाड़ी चढ़ा कर रौंद डाला। यही शव पुलिस को सड़क के किनारे लावारिश हाल में मिला था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मृतक अखिलेश की पत्नी नेहा वर्मा और उसके आशिक राहुल को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा और गाड़ी भी बरामद कर ली है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: