Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक निजी स्कूल की शिक्षिका (Teacher) के साथ डॉक्टर (Doctor) और उसके दो साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) कर डाला। युवती की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके तीन साथियों की तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया है।
सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
घटना 27 सितंबर की बताई जा रही है। लखनऊ की रहने वाली एक युवती निजी स्कूल में शिक्षिका है। लखनऊ पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उसकी पहचान बस्ती जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर से हुई। कुछ सोशल मीडिया पर रहने के बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती गई।
27 सितंबर को डॉक्टर ने उसे बस्ती बुलाया
युवती का कहना है कि कुछ दिनों पहले डॉक्टर ने उससे मिलने की इच्छा जाहिर की। युवती ने भी हां कर दी। इसके बाद 27 सितंबर को वह लखनऊ से बस्ती जिला पहुंची। जहां डॉक्टर उसे अपने हॉस्टल के कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां पहले डॉक्टर के दो दोस्त भी मौजूद थे। तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। आरोप है कि युवती ने जब इसका विरोध किया तो तीनों ने उसको मारा-पीटा।
मुख्य आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
युवती ने बताया कि वह जैसे-तैसे आरोपियों के चंगुल से निकली। वापस लखनऊ पहुंची। इसके बाद युवती ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लखनऊ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। वहीं युवती का मेडिकल कराया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेडिकल में युवती के साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने सोमवार को इसी कड़ी में गैंगरेप के मुख्य आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
4 hrs agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
7 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
7 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
9 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
9 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
10 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines