Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Praesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में बख्शी का तालाब इलाके में सोमवार देर रात दो मंजिला मकान में रसोई गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। जबकि गंभीर रूप से घायल पांच लोग अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि धमाके के बाद घर का एक बड़ा हिस्सा कुछ ही सेकेंड में मलबे में तब्दील हो गया। पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
विस्फोट के बाद लग गई आग
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान 30 वर्षीय जुबैर के रूप में हुई है। जबकि घायलों के नाम सलमान (25), सैफ (17), उमर (8 माह), शबनम (35) और जकीरा (50) हैं। ये सभी घायल गंभीर हालत में बीकेटी के राम सागर मिश्रा अस्पताल में भर्ती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के बाद मकान में आग भी लगी थी, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
सीएम ने हादसे पर दुख जताया
बीकेटी सर्किल ऑफिसर नवीना शुक्ला ने बताया कि बरगढ़ी इलाके में एक दो मंजिला घर एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट के बाद गिर गया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मामले की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा हादसे की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।
शाहजहांपुर में हुई थी 4 महिलाओं की मौत
बता दें उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 2 जुलाई को एक शादी वाले घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुए थे। इस हादसे में गांव की पूर्व महिला प्रधान समेत चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे वाले दिन यहां एक परिवार में लड़की की बारात आनी थी। घर में खुशियों का माहौल पल भर में मातम में बदल गया।
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
2 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
3 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
5 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
6 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
7 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
7 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines