Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक के साथ लव, शादी और धोखा हो गया। राजस्थान के कोटा में पुलिस का डर दिखाकर हरियाणा की एक लड़की से शादी कर ली। शादी के बाद लड़की ससुराल से गहने और नगदी लेकर अपने पहले प्रेमी के साथ फरार हो गई। वहीं पीड़ित को पत्नी के इंस्टाग्राम से उसकी दूसरी शादी की जानकारी हुई।
कोटा में दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे दोनों
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के गोसाईंगंज का रहने वाला एक युवक राजस्थान के कोटा में पढ़ाई करने के लिए गया था। वहां उसकी क्लास में पढ़ने वाली हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी निशा से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद निशा ने शादी का प्रस्ताव रखा। पीड़ित ने बताया कि उसके पास नौकरी नहीं थी तो उसने शादी के लिए कुछ समय मांगा। आरोप है कि निशा ने कोटा में युवक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दे दी। इस पर घबराए युवक ने शादी के लिए हां बोल दी।
आर्य समाज में की शादी, एक दिन के लिए आई थी ससुराल
कुछ समय पहले निशा और लखनऊ के युवक ने आर्य समाज में शादी कर दी। युवक का कहना है कि निशा बस एक दिन के लिए गोसाईंगंज में अपनी ससुराल आई। अगले ही दिन वह अपने मायके जाने की बोलकर चली गई। आरोप है कि निशा घर में रखे लाखों के गहने और करीब 50 हजार रुपये की नगदी लेकर चली गई। काफी दिन होने पर युवक ने निशा को कॉल किया तो वह कोई न कोई बहाना बनाती रही। काफी दिनों तक पीड़ित इंतजार करता रहा, लेकिन निशा नहीं आई।
इंस्टाग्राम से हुई पत्नी की दूसरी शादी की जानकारी
इसके बाद पीड़ित युवक ने निशा का इंस्टाग्राम चेक किया तो पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है। पीड़ित युवक के मुताबिक निशा ने किसी गौतम अहीर से शादी कर ली है। अब युवक ने लखनऊ के संबंधित थाने में निशा के खिलाफ शिकायत की है। पीड़ित का कहना है कि जिससे निशा ने शादी की है वह उसका पहला प्रेमी है।
संबंधित खबरें
पिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
1 hr agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
2 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
3 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
4 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
4 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines