लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की चिनहट थाना पुलिस ने पहचान छुपाकर व खुद को हिंदू बताकर महिला से शादी करने के बाद दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 39 वर्षीय एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक जिम संचालक है। कुछ समय पहले जिम में आने वाली एक महिला के साथ उसकी जान पहचान हुई थी।
शादी के बाद महिला को पता चली हकीकत
चिनहट थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान गोमती नगर के विनय खंड निवासी फैसल अहमद के रूप में हुई है। उस पर आरोप है कि उसने एक महिला को दोस्ती के दौरान अपना नाम अथर्व सिंह बताया था। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला का आरोप है कि उसने अपनी पहचान छुपाते हुए एक मंदिर में महिला से शादी कर ली। शादी के बाद जब उसकी हकीकत पता चली तो उसने महिला का जबरन धर्म बदलवा दिया।
गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा, भेजा जेल
इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला ने उस पर दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि परिवार वालों और पुलिस को बताया कि अंजाम गंभीर होंगे। इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी, दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं घटना के बाद महिला के परिवार वाले सहमे हुए हैं।
संबंधित खबरें
₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 hr agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
2 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
3 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
3 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
3 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
4 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
4 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines