लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित सीबीआई स्पेशल कोर्ट (Lucknow CBI Special Court) में मंगलवार को माफिया अतीक अहमद (Ateeq Ahmed) के फरार बेटे मोहम्मद उमर अमहद (Umar Ahmed) ने सरेंडर कर दिया। उमर के खिलाफ दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। वहीं सरेंडर के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।
रियल एस्टेट कारोबारी को अगवा व रंगदारी का है मुकदमा
जानकारी के मुताबिक दो लाख रुपये का इनामी उमर अहमद पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2018 में उमर अहमद पर लखनऊ के एक रियल एस्टेट कारोबारी को अगवा करके देवरिया जेल में रखने और धमका कर करोड़ों रुपये की संपत्ति अपने नाम कराने का आरोप है। साथ ही रंगदारी का मुकदमा है। इसी मामले में लखनऊ में सीबीआई ने उमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। मंगलवार को लखनऊ स्थित सीबीआई कोर्ट में उसने सरेंडर कर दिया।
अतीक के छोटे बेटे ने पहले ही किया सरेंडर
आपको बता दें कि उमर के सरेंडर करने से पहले अतीक अहमद का छोटा बेटा अली अहमद भी प्रयागराज में सरेंडर चुका है। उसे नैनी सेंट्रल जेल में रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2018 में दर्ज हुए मुकदमे में माफिया अतीक अहमद के साथ मोहम्मद उमर अहमद, जफरउल्लाह, फारूख, जकी और गुलाम समेत कुल 18 लोगों के नाम शामिल थे। उमर अहमद तभी से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। जिसके बाद सीबीआई ने उसके खिलाफ दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
49 mins agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 hr agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
3 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
3 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
3 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
3 hrs agoचावल के दाने पर मां दुर्गा की तस्वीर, छोटन का विश्व रिकॉर्ड का सपना
3 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines