Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरु-शिष्यों के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक कोचिंग सेंटर में दिन में क्लासेज चलती थीं तो शाम होते ही यहां हुक्का बार और दारू का अड्डा शुरू हो जाता था। कोचिंग में पढ़ने वाले लड़के और लड़कियां यहां हुक्का गुड़गुड़ाते थे। लड़कियां नशे में डूब जाया करती थीं। पुलिस ने मामले की जानकारी होते ही कोचिंग सेंटर पर छापा मारा, जिसके बाद कोचिंग संचालक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस हुक्का और दारू के अड्डे की कहानी भी हैरान कर देने वाली है।
नशे में हालत में लड़खड़ाते हुए निकली एक छात्रा
लखनऊ के भूतनाथ बाजार में एक कोचिंग चल रही थी। शनिवार देर शाम कोचिंग से एक छात्रा बाहर निकली। लड़की नशे में धुत्त थी। उसे देखकर वहां के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। तभी वहां से एसीपी गाजीपुर गुजर रहे थे। दुकानदारों ने उन्हें लड़की के बारे में जानकारी दी। एसीपी की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने तत्काल कोचिंग पर छापा मारा। यहां कोचिंग में छात्र-छात्राएं और शिक्षक हुक्का पीते हुए मिले। पुलिस ने मौके से कोचिंग संचालक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
जहां कोचिंग था वहां पहले चलता था स्पा सेंटर
लखनऊ के एडीसीपी अभिजीत राज ने बताया कि गाजीपुर थाना क्षेत्र की भूतनाथ पार्किंग के पास सुशांत गोल्फ सिटी के रहने वाले रोमित श्रीवास्तव ने किराए पर एक मकान लिया था। मकान में 1729 कोचिंग सेंटर खोला था। रोमित ही यहां दिन में कोचिंग और शाम होते ही हुक्का बार चलवाता था। पुलिस ने अलीगंज निवासी लवकुश, जानकीपुरम निवासी रितेश शर्मा, शांतनु सिंह, गुड़म्बा निवासी हेमंत मौर्य, तालकटोरा निवासी अविरल वर्मा और मड़ियांव निवासी अमित वर्मा को गिरफ्तार किया है। रोमित इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड है। वहीं पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि इस मकान में कोचिंग से पहले स्पा सेंटर भी चलती थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, कनॉट प्लेस के लिए रहें सावधान!
6 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
8 hrs agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
10 hrs agoCJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
10 hrs agoCM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
11 hrs agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
11 hrs agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
12 hrs agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
12 hrs agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
12 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines