Lalitpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ललितपुर (Lalitpur) जिले में रविवार सुबह एक भीषण हादसा (Lalitpur Accident) हो गया। यहां के तालबेहट के बम्होरी हाईवे पर एक ट्रक और ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार वालों को मामले की जानकारी दे दी गई है। वहीं सीएम योगी ने भी हादसे में दुख जताया है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर काम पर जा रहे थे मजदूर
जानकारी के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कुछ मजदूर बम्होरीसर से तालबेहट की ओर जा रहे थे। हाईवे पर आते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। ट्रैक्टर में बैठी सवारियां पत्तों की तरह सड़क पर बिखर गईं। भीषण हादसे की जानकारी होने पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
पहले चार फिर दो और ने तोड़ दिया दम
पुलिस के मुताबिक अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों में से सबसे पहले चार लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद दो और लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मरने वालों की संख्या छह हो गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घायलों की स्थिति काफी खराब है। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर परखच्चे उड़ते ही वह सड़क किनारे खाई में जा गिरा। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया। कई किमी तक वाहनों की लाइन लग गई।
DM और SP मौके पर पहुंचे
वहीं ललितपुर पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर में चार महिलाओं समेत कुल करीब 20 मजदूर सवार थे। सभी लोग सुबह अपने काम पर जा रहे थे, लेकिन काम पर पहुंचने से पहले रास्ते में हादसा उनका इंतजार कर रहा था। पुलिस के मुताबिक मरने वालों की पहचान पन्नालाल (42), किरण (36), आरती (36) और निरपत (50) के रूप में हुई है। बाकी दो मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों की भी निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी आलोक सिंह और एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी मौके पर मौजूद हैं।
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
51 mins agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 hr agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 hr agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 hr agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 hr agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
3 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
11 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
11 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines