Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले में बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से हादसे के लेकर दुख जताया गया था। वहीं प्रधानमत्री कार्यालय (PMO) की ओर से मृतकों के परिवार वालों को दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद (Financial Compensation) की घोषणा की है।
अभी पढ़ें – UP: एक साल से चम्मच खा रहा था युवक, ऑपरेशन किया तो निकली इतनी चम्मचें कि उड़ गए सबके होश
PMO ने ट्वीट करके दी जानकारी
हादसे के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक ट्वीट किया गया। इसमें लिखा, ‘यूपी के लखीमपुर खीरी में हुए हादसे से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। प्रत्येक मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगेः PM @narendramodi. पीएमओ के अलावा सीएम योगी ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया था।
जिलाधिकारी ने जारी किया अपना बयान
वहीं समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पहले मौके से सूचना मिली थी कि (8 लोगों) की मौत हो गई है, लेकिन अब आधिकारिक तौर पर 6 की मौत हुई हैं। दो गंभीर रूप से घायल हैं। पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी बता दें कि हादसे के बाद यहां आठ लोगों की मौत के बारे में जानकारी दी गई थी। फिलहाल सभी घायलों को आस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभी पढ़ें – Ajmer: तालाब में डूबने से एक ही गांव के 4 मासूम बच्चों की मौत, इलाके में छाया मातम
बस के उड़े परखच्चे, ट्रक भी पलटा
जानकारी के मुताबिक यह हादसा लखीमपुर खीरी जिले में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर शारदा पुल के पास हुआ था। यहां एक तेज रफ्तार बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्रियों भरे बस के परखच्चे उड़ गए। ट्रक भी हादसे के बाद पलट गया था। बताया जा रहा है कि बस सुबह 8 बजे धौरहरा से लखीमपुर के लिए रवाना हुई थी। हादसे के बाद स्थानीय लोग घायलों की मदद के दौड़ पड़े थे। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
21 mins agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
44 mins agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
2 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
9 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
10 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
11 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
11 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines