Prayagraj: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कौशांबी (Kaushambi) जिले के शक्तिपीठ कड़ा धाम मंदिर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी जीभ काटकर (The Devotee Cut His Tongue) देवी को अर्पित कर दी। खून से लथपथ व्यक्ति को देखकर श्रद्धालुओं ने शोर मचाया। लोगों ने तत्काल इलाका पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मंझनपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
गंगा में नहाया, परिक्रमा लगाई और काट डाली जीभ
स्टेशन हाउस ऑफिसर (कड़ा धाम) अभिलाष तिवारी ने बताया कि पूरव सरिरा निवासी दंपति की पहचान पति संपत सरोज और पत्नी बानपाती के रूप में हुई है। दोनों मां शीतला धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। दंपति ने पहले गंगा नदी में डुबकी लगाई। इसके बाद पूजा-अर्चना कर मंदिर की परिक्रमा की। इस बीच संपत ने मंदिर की अंतिम परिक्रमा करते हुए एक ब्लेड निकाला और देवी के सामने अपनी जीभ काट दी। श्रद्धालु द्वारा की गई इस घटना के बाद अन्य भक्तों के साथ-साथ उसकी पत्नी को भी स्तब्ध कर दिया।
पत्नी से कहा, देवी मां के दर्शन को चलना है
वहीं संबंधित थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। संपत की पत्नी ने बताया कि मेरे पति ने शुक्रवार की रात कड़ा धाम मंदिर में पूजा करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद हम दोनों मंदिर में पूजा करने पहुंचे हैं। उसने कहा कि मुझे पति द्वारा देवी शीतला मां के सामने अपनी जीभ काटने की घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उसने बताया कि उसका पति एक धार्मिक व्यक्ति है। शारदीय और चैत्र नवरात्रि के दौरान साल में दो बार उपवास और तपस्या करता है। वहीं पुलिस ने मंदिर के एक कोने से ब्लेड भी बरामद कर लिया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
34 mins agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
50 mins agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
50 mins ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
56 mins agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 hr agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 hr agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 hr ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
2 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
2 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines