प्रांजुल मिश्रा, कानपुर देहातः उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात क्षेत्र में स्कूल की प्रार्थनसभा का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि यहां के स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों के नमाज के अंदाज में खड़ा किया गया था। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने बीएसए को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
Video देखने के बाद लोगों ने की शिकायत
दरअसल पूरा मामला जनपद कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के चांदापुर गांव का है। यहां स्कूल में प्रार्थना के समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोगों ने आपत्ति जताते हुए कानपुर के प्रशासनिक अधिकारियों से शिक्षकों और स्कूल प्रबंधक की शिकायत की है। वहीं मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी नेहा जैन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।
आरोपः ऐसे ही खड़े होने का दबाव बनाते हैं शिक्षक
आपको बता दें चांदापुर गांव के सरकारी विद्यालय में कुछ शिक्षक समुदाय विशेष से हैं। जानकारी के मुताबिक स्कूल में ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ प्रार्थना चल रही थी। इस दौरान स्कूल के शिक्षक और सभी छात्र नमाज की मुद्रा में हाथ बांधे खड़े हैं। पूरी प्रार्थना के दौरान इस तरह खड़े सभी बच्चों का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोप लगाया कि हाथ जोड़ने की जगह शिक्षक इसी तरह खड़े होने का दबाव डालते हैं।
BSA ने स्कूल में पहुंचकर की जांच
वहीं डीएम ने बीएसए को स्कूल में जाकर मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। हालांकि जब बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले की पड़ताल की तो प्रधानाध्यापक का जवाब आया कि हमने किसी भी छात्र या छात्रा को इस प्रकार खड़े होकर प्रार्थना करने के लिए नहीं कहा। छात्रों के आचरण में बदलाव लाना शिक्षक का धर्म है। यदि छात्र गलत तरीके से प्रार्थना कर रहे हैं, तो उन्हें सही ढंग से प्रार्थना करना अध्यापक और प्रधानाध्यापक सिखा सकते हैं। वहीं मामले की जांच के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने प्रधानाध्यापक का वेतन रोकते हुए कठोर कार्रवाई की है।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 hrs agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
2 hrs agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
9 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
11 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
12 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
13 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
13 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
13 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
15 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines