Kanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) और उन्नाव (Unnao) में हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे (Tractor-Trolley Accident) में मरने वालों की संख्या 26 हो गई है। इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोग भी मौत के मुंह में समा गए। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ ने घटना पर शोक जताया है। वहीं रविवार को सीएम योगी अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने पहुंचे। घायलों का हाल जानने के बाद वह मृतकों के परिवार वालों से मुलने के लिए कुर्था गांव भी गए।
हादसे में एक ही परिवार 6 लोग मरे
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कानपुर के कुर्था गांव का दौरा किया। हादसे में यहां के एक ही परिवार ने अपने छह सदस्यों को खो दिया है। सीएम योगी ने इस दौरान पीड़ित परिवारों के लोगों को सांत्वना दी। उन्होंने प्रत्येक पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि के साथ अन्य राहत कार्यों की घोषणा की है। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मरने वाले के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
परिवारों को आर्थिक मदद की घोषणा
बता दें कि शनिवार रात को कानपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 26 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि कुर्था गांव के रहने वाले करीब 50 श्रृद्धालु एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर फतेहपुर में चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। वहां से वापस लौटते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक तालाब में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। पहले मृतकों की संख्या 15 बताई गई। इसके बाद गंभीर रूप से घायल हुए कई लोगों ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है।
हादसे का बताया बड़ा कारण
वहीं अब हादसे के कई कारण सामने आ रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे का कारण सड़क पर हो रहे बड़े-बड़े गड्ढे बताए जा रहे हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ट्रैक्टर चालक ने शराब पी रखी थी। ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में था। ज्यादा तेज रफ्तार होने के कारण चालक ट्रैक्टर पर अपना नियंत्रण खो बैठा।
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
1 hr agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
2 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
3 hrs agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
4 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
5 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
5 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
6 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines