Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हत्या का खौफनाक वीडियो सामने आया है। पति और पत्नी ने मिलकर एक व्यक्ति की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने पांच घंटे में ही आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। मरने वाला व्यक्ति हत्या करने वाले का दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस ने जब हत्या की वजह खोजी तो होश उड़ गए।
गली में बरामद हुआ था खून से लथपथ शव
घटना सोमवार देर रात नजीराबाद इलाके में हुई। यहां पुलिस ने मंगलवार सुबह एक शव को सड़क किनारे से बरामद किया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। वहीं पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। फुटेज को देख पुलिस दंग रह गई। सीसीटीवी में दिखा कि एक व्यक्ति ने डंडे से कई बार प्रहार कर व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 5 घंटे में ही आरोपी अंकुर व उसकी पत्नी शालू को गिरफ्तार कर लिया।
बलबीर ने अंकुर के कुछ बर्तन चोरी कर लिए थे
पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि बलबीर और अंकुर आपस में दोस्त थे। दोनों कूड़ा बीनने का काम करते थे। आरोप है कि बलबीर ने अंकुर के कुछ बर्तन चुरा लिए थे। इसके बाद अंकुर ने बलबीर को सबक सिखाने की योजना बनाई। सोमवार देर रात एक गली में बलबीर बोरे में कुछ लेकर जा रहा था। तभी एक कार के पीछे खड़ी अंकुर की पत्नी ने शोर मचा दिया। इसके बाद अंकुर डंडा लेकर बलबीर पर टूट पड़ा। एक के बाद एक कई बार उसके सिर पर वार किए।
हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
गंभीर रूप से घायल बलबीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं इस हत्या कांड का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पुलिस ने फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बलबीर के परिवार वालों की खोज की जा रही है, लेकिन अभी तक उनके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
6 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
7 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
10 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
10 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
11 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
11 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines