कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक पति की बेहद शर्मनाक हरकत सामने आई है। महिला का आरोप है कि पति ने उसका मोबाइल नंबर अपने 30 दोस्तों को बांट दिया, जिसके बाद उसके फोन पर भद्दे मैसेज, अश्लील फोटो और वीडियो आने लगे। महिला ने कानपुर पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो उनके भी होश उड़ गए।
तीन साल पहले हुई थी शादी, फिर हो गया विवाद
घटना कानपुर के चकेरी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले आकाश की शादी वर्ष 2019 में कानपुर की रहने वाली एक महिला के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में विवाद होना शुरू हो गया। महिला ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उससे झूठ बोलकर शादी की। पहले बताया कि उसका पति आकाश नौकरी करता है, लेकिन वह घर पर ही रहता था। उसके पास कोई नौकरी नहीं थी।
विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाला
महिला का कहना है कि उसने जब इन बातों का उसने विरोध किया तो उसे ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। यह घटना वर्ष 2021 की है। इसके बाद दोनों परिवार वालों में कई बार पंचायत हुई, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। महिला का कहना है कि फिर वर्ष 2021 में उसने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज अधिनियम का मुकदमा दर्ज करा दिया। इस पर ससुराल वाले और पति मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे।
मुकदमा वापस लेने से महिला ने कर दिया था इनकार
महिला का आरोप है कि जब उसने मुकदमा वापस लेने से इनकार कर दिया तो पति ने अपने 30 दोस्तों को उसका मोबाइल नंबर बांट दिया। नंबर बांटने के बाद महिला के फोन पर भद्दे-भद्दे मैसेज, अश्लील फोटो और वीडियो आने लगे। महिला एक-एक करके नंबरों को ब्लॉक करती रही, लेकिन उनकी संख्या बढ़ती रही। इसके बाद महिला ने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने कमिश्नर से मामले की शिकायत की।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम
10 mins agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
40 mins agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 hr agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
2 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
2 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
3 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
4 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
5 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
5 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines