Kannauj: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज (Kannauj) जिले में ग्रामीणों का एक अजीब चेहरा सामने आया है। यहां अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को गांव वालों ने पहले जमकर पीटा। फिर दोनों की जबरन शादी करा दी। लड़के से लड़की की मांग भरवा दी। हालांकि प्रेमी-प्रेमिका भी एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन इस तरह से शादी होगी, यह उन्होंने सोचा नहीं था। जबरन शादी के बाद लड़की को लड़के के साथ भेज दिया गया है। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। वहीं पुलिस को मामले की जानकारी ही नहीं है।
गांव के बाहर चोरी-छिपे मिलते थे दोनों
घटना कन्नौज की है। यहां के एक गांव में रहने वाली युवती का छिबरामऊ के रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों गांव के बाहर चोरी-छीपे मिलते थे। जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले दोनों ने गांव के बाहर मिलने की योजना बनाई। तय समय पर प्रेमी और प्रेमिका गांव के बाहर एक रास्ते पर मिलने के लिए पहुंच गए। यहां से गुजर रहे गांव के एक व्यक्ति ने दोनों को देख लिया। गांव में पहुंच कर मामले की जानकारी दी। इस पर कई ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया, लगाई पिटाई
आरोप है कि ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी की जमकर पिटाई लगाई। ग्रामीणों के गुस्से को देखकर लड़की भी डर के मारे चुपचाप खड़ी रही। बाद में ग्रामीणों ने लड़की के परिवार वालों को बुलाया। उनको पूरी घटना बताई। इसके बाद ग्रामीणों ने फैसला लिया कि दोनों की शादी करा दी जाए। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीण दोनों को मंदिर में लेकर पहुंचे। जहां जबरन दोनों की वरमाला कराई। लड़के से लड़की की मांग में सिंदूर भरवाया। लड़की के परिवार वाले भी मूक दर्शक बनकर खड़े रहे।
पुलिस ने कहा उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली
जबरन शादी कराने के बाद लड़की को लड़के के साथ भेज दिया गया। वहीं जिला पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि कोई शिकायत करता है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पूर्व में भी ऐसे कई मामले आ चुके हैं। जहां प्रेमी-प्रेमिका के पकड़े जाने के बाद ग्रामीण लड़के की पिटाई की गई और फिर दोनों की शादी करा दी गई। यह भी इसी तरह का मामला है। हालांकि कन्नौज में प्रेमी और प्रेमिका शादी करना चाहते थे, लेकिन लाठी-डंडों के खौफ में नहीं।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
43 mins agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
2 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
4 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
6 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
6 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines