Jhansi News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी (Jhansi) जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां की सपरार नदी (Saparar River) से कुछ ही देर में एक-एक करके तीन लड़कियों के शव बरामद हुए। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शवों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सभी की उम्र 17 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
सपरार बांध पर पहले दिखी एक लाश
जानकारी के मुताबिक सपरार नदी मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से होते हुए झांसी की ओर आती है। यहां के मऊरानी थाना क्षेत्र के कुरैचा में सपरार बांध है। शनिवार को कुछ ग्रामीण बांध के पास मौजूद थे। तभी उन्हें एक लड़की का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बांध में से निकाला। शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।
कुछ देर बाद फिर से मिले दो शव
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। इसके कुछ देर बाद फिर से बांध से दो और लड़कियों के शव बरामद हुए। इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर गांव वालों का हुजूम टूट पड़ा। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। वहीं नदी के किराने वाले मध्यप्रदेश के जिलों में भी पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
शवों के मध्यप्रदेश से बह कर आने की आशंका
ग्रामीणों के साथ पुलिस को आशंका है कि तीनों लड़कियों की मध्य प्रदेश में हत्या करके शवों को नदी में फेंका गया है। पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों ने बताया कि बांध से महज दो किमी की दूरी पर मध्यप्रदेश की सीमा शुरू हो जाती है। वहीं मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से होते हुए सपरार नदी झांसी की ओर बहती है। शव भी उसी ओर से बहकर आए हैं।
17,18 और 25 साल की थी लड़कियां
क्षेत्राधिकारी अरुण चौरसिया ने बताया कि तीनों लड़कियों की उम्र करीब 17, 18 और 25 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस द्वारा और सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मध्यप्रदेश पुलिस से भी संपर्क किया गया है।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजिट गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
24 mins agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
53 mins agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 hr agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 hr ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
3 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
3 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
3 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines