Jhansi crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक हैरान कर देने वाला दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक इंजीनियर ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने वीडियो बनाया और सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा है। इंजीनियर के आत्महत्या करने का कारण जानकर पुलिस समेत जिले के लोग भी हैरान रह गए। उसने मरने से पहले कहा कि उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था।
मरने से पहले वीडियो बनाया और सुसाइड नोट लिखा
जानकारी के मुताबिक घटना झांसी जिले के प्रेम नगर थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाले एक इंजीनियर ने गुरुवार दोपहर को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया। इसमें उसने अपने पड़ोसी, एक दोस्त और एक पुलिस अधिकारी पर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें इस सभी लोगों के अलावा परिवार वालों पर भी आरोप लगाए हैं।
एक माह पहले पत्नी ने भी की थी आत्महत्या
आपको बता दें कि इंजीनियर के परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटे (8 वर्ष और 4 वर्ष) रहते थे। आज से करीब एक माह पहले उसकी पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी। तभी से वह तनाव में रहने लगा था। उसने लिखा है कि पत्नी का लेखपाल की भर्ती में भी चयन नहीं हो पाया था। परिवार वालों ने बताया कि उसके दोनों बेटों की तबीयत भी खराब है। वहीं इंजीनियर ने आत्महत्या से पहले वायरल किए वीडियो में कहा था कि इसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था।
पुलिस कर रही है हर पहलू से मामले की जांच
वहीं सूचना पर सीओ सदर अवनीश गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो और सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों और परिवार वालों से बातचीत के बाद पता चला है कि इंजीनियर पत्नी की मृत्यु के बाद काफी सदमे में था। उसके पास फिलहाल कोई काम भी नहीं था। वहीं पुलिस आत्महत्या से पहले लगाए गए सभी आरोपों की गहनता के साथ जांच कर रही है। वहीं जिला पुलिस की ओर से भी मामले में बयान जारी किया गया है।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों के लिए खुशखबरी! यूपी में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी
14 mins agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
17 mins ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
2 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
2 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines