Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कलेक्ट्रेट परिसर में एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं शव की शिनाख्त कुलदीप प्रजापति के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
परिसर में पेड़ से लटका दिखा था शव
घटना दोपहर की बताई जा रही है। रविवार होने के कारण कलेक्ट्रेट में छुट्टी थी। परिसर में कोई नहीं था। इसी दौरान किसी व्यक्ति की नजर कलेक्ट्रेट परिसर में पीछे की ओर गई। जहां एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद सनसनी फैल गई। लोगों ने इलाका पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने मामले की छानबीन शुरू की। इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सीसीटीवी फुटेज में घूमते हुए दिखा था युवक
पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। इलाका पुलिस ने बताया कि शव की पहचान जौनपुर के हुसैनाबाद निवासी कुलदीप प्रजापति (24 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं कलेक्ट्रेट के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया है कि युवक आत्महत्या से कुछ देर पहले परिसर में घूम रहा था। वहीं सूचना पर कुलदीप के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का कारण कारण पता चला है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।
संबंधित खबरें
पिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
1 hr agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
1 hr agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
3 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines