Jalaun: शराब पीने के बाद बीच सड़क पर सिपाही और होमगार्ड में चले लात-घूंसे, देखें Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

जालौनः उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में खाकी को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जिले में एक सिपाही और एक होमगार्ड में जमकर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। काफी देर तक दोनों में जमकर मारपीट हुई। लड़ते हुए दोनों सड़क किनारे जमीन पर भी जा गिरे। वहीं एसपी जालौन ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए होमगार्ड को वापस भेज दिया है। जबकि सिपाही को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक वीडियो जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर का है। सिपाही धर्मवीर सिंह और होमगार्ड सुनील कुमार पीआरवी की गाड़ी पर तैनात थे। सामने आया है कि 28 अगस्त को शराब पीने के बाद दोनों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में बीच सड़क मारपीट होने लगी। जूते, लात और घूंसे चलने लगे। पीआरवी पर तैनात अन्य पुलिस वालों ने दोनों को जैसे-तैसे अलग किया।
UP: जालौन में खाकी हुई शर्मसार, नशे में धुत सिपाही ने होमगार्ड पर जमकर बरसाए लात-घूंसे
वीडियो वायरल होने के बाद SP रवि कुमार ने किया लाइन हाजिर pic.twitter.com/vPQwNcfFN5
— News24 (@news24tvchannel) September 5, 2022
इस दौरान वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने दोनों का वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी जालौन रवि कुमार ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों पर कार्रवाई की है। एसपी ने बताया कि सिपाही धर्मवीर सिंह को निलंबित किया गया है, जबकि होमगार्ड को वापस भेज दिया है। उन्होंने कहा कि सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। होमगार्ड के खिलाफ जिला होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिखा गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: