बदायूंः उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां किसी महिला ने अपनी नवजात बच्ची को खेत में गाड़ दिया, लेकिन उसने बच्ची का चेहरा जमीन से ऊपर रखा। शाम को खेतों पर गईं महिलाओं ने जब बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने बच्ची को बाहर निकाला। इसके बाद थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस भी इसे चमत्कार बताया है। वहीं गांव वाले अब उस महिला को कोस रहे हैं, जिन्होंने इस बच्ची को गाड़ा।
खेतों पर गईं महिलाओं ने बच्ची की रोने की आवाज सुनी
यह घटना बदायूं जिले के थाना कादरचौक के गांव खितौलिया की है। यहां गुरुवार को कोई महिला अपनी नवजात बच्ची को खेत में गाड़ गई। जाहिर है कि जब महिला ने अपने कलेजे के टुकड़े को गाड़ा है तो पत्थर दिल ही होगी, लेकिन थोड़ी उसने दया दिखाते हुए बच्ची का मुंह नहीं दबाया। बच्ची ऐसे ही खेत में दबी रही। शाम को गांव की कुछ महिलाएं खेतों की ओर गईं। किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनी। महिलाएं पहले तो डर गईं, लेकिन फिर उन्होंने खेतों में खोज की।
पुलिस और गांव वालों ने इसे चमत्कार ही बताया
तभी उन्हें एक बच्ची खेत में गड़ी हुई मिली। महिलाओं ने तत्काल उसे बाहर निकाला और गांव में लेकर पहुंचीं। बच्ची के शरीर पर लगी मिट्टी को साफ किया। उसे कपड़ पहनाए। साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्ची की मेडिकल जांच कराई। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ बताई गई है। वहीं गांव की महिलाएं कह रही हैं कि यह ईश्वर का चमत्कार ही है। खेतों में कई जंगली जानवर भी घूमते हैं। बच्ची को खा भी सकते थे। इसके अलावा बच्ची की मौत भी हो सकती थी।
संबंधित खबरें
नीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
34 mins ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
44 mins agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
1 hr agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
2 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
2 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
3 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
4 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
5 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
6 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines