हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hardoi Accident: नदी से अब तक निकाले गए 8 शव, रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी थी ट्रैक्टर-ट्रॉली

विज्ञापन

Hardoi Accident News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे की कहानी रौंगटे खड़े कर देने वाली है। शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्दा नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई थी। इसमें रविवार नदी से सात शवों को बरामद कर लिया गया है। जबकि करीब 14 लोग तैर कर नदी किनारे आ गए थे। सभी लोग मंडी में खीरे बेच कर वापस अपने गांव आ रहे थे।

पुल पर दौड़ते ट्रैक्टर का पहिया निकला

घटना शनिवार दोपहर की है। हरदोई के थाना क्षेत्र पाली के गांव बेहराजपुर से करीब दो दर्जन किसान निजामपुर पुलिया पर स्थित सब्जी मंडी में खीरे बेचने के लिए गए थे। बताया जाता है कि वापस लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो लोग रामलीला चौराहे पर उतर गए थे। बाकी लोग वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी गर्दा नदी पर ट्रैक्टर का एक पहिया अचानक निकल गया। असंतुलिस ट्रैक्टर और ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़ कर नदी में जा गिरी।

14 लोग तैर कर किनारे तक आ गए

घटना की जानकारी होने पर गांव वालों मौके पर पहुंच गए। गांव वालों को पुलिस को मामले की जानकार दी। प्रशासन के भी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। शनिवार को एक शव बरामद कर लिया गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक नदी में डूबे करीब 14 लोग तैर कर किनारे पर आ गए थे। बाकी लोगों का पता नहीं चला। वहीं रात हो जाने के कारण रेस्क्यू अभियान को बंद किया गया था।

विज्ञापन

एक शव की नहीं पा रही है शिनाख्त

रविवार सुबह फिर से नदी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। मौके पर जिलाधिकारी समेत पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंच गए। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात को गोताखोरों ने ट्रैक्टर चालक मुकेश का शव बरामद कर लिया था। वहीं रविवार को बाकी सात लोगों के शव भी नदी से निकाल लिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सात लोगों की पहचान हो चुकी है। वहीं एक व्यक्ति की पहचान की जा रही है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola