Har Ghar Tiranga: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बाद क्षतिग्रस्त तिरंगों को ससम्मान संरक्षित करने के लिए उत्तर प्रदेश की एक जिलाधिकारी ने अनोखी पहल शुरू की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह क्षतिग्रस्त तिरंगों को किसी भी नजदीकी सरकारी विभाग में जमा करा दें, ताकि उनको ससम्मान रखा जा सके। इसके लिए उन्होंने सभी विभागों के लिए भी निर्देश दिए हैं।
तिरंगों को इधर-उधर न फेंकें
दरअसल इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने-अपने घरों पर तिरंगे लगाए। ऐसे में तिरंगे क्षतिग्रस्त भी हुए। इसी को ध्यान में रखते हुए यूपी के बस्ती जिले की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने एक पहल शुरू की है। इस पहल का मकसद तिरंगों को संरक्षित करना है। ताकि वे इधर-उधर न फेंके जाएं। साथ ही उनका कोई निस्तारण न करे।
नजदीकी सरकारी विभाग में जमा कराएं
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिले के लोगों से अपील की है कि वह क्षतिग्रस्त तिरंगों को इधर-उधर ने फेंकें। न ही उनका निराकरण करें। उन्होंने लोगों से कहा है कि लोग अपने नजदीकी किसी भी सरकारी विभाग में जाकर क्षतिग्रस्त तिरंगों को जमा करा दें। ताकि सरकारी कर्मचारी और विभाग उन्हें संरक्षित रख सकें। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य तिरंगे का सम्मान बरकरार रखना है। राष्ट्रीय ध्वज के निस्तारण की एक पूरी प्रक्रिया होती है।
प्रयास करें कि घर पर सुरक्षित रखें
उन्होंने लोगों से कहा कि प्रयास करें, जो तिरंगा इस बार घरों पर फहराया है उसे अपने पास ही सुरक्षित रखें। ताकि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर उसे फिर से अपने घर पर फहरा सकें। इसे उन्हें खुद में एक गौरवशाली एहसास होगा। वहीं जिलाधिकारी ने सभी तहसील, ब्लॉकों, थानों, नगरपालिका, नगरपंचायत कार्यालयों में एक अलग से डेस्क बनाने के लिए भी कहा गया है।
संबंधित खबरें
HC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
3 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
3 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
5 hrs agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
6 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
6 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
7 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
7 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
9 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines