ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित जेवर इलाके में कुख्यात सुंदर भाटी गिरोह के हिस्ट्रीशीटर की पिछले दिनों हत्या हुई थी। अब इसी मामले में पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद दो शार्पशूटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। शार्पशूटरों की पहचान यूपी के मथुरा जिले के रहने वाले सोमेश गौतम और पवन के रूप में हुई है। वहीं तीसरे आरोपी की पहचान दिलीप के रूप में हुई है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
15 लाख रुपये में दी थी नागेश की सुपारी
पुलिस की पूछताछ में शार्पशूटर ने बताया कि चमन नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें 15 लाख रुपये में हिस्ट्रीशीटर नागेश की हत्या का काम दिया था। उसकी जेवर के ही रहने वाले नागेश (36) के साथ पुरानी दुश्मनी थी। वहीं डीसीपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि पिछले गुरुवार को बाइक सवार हमलावरों ने नागेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने इन अपराधियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया था। नागेश के खिलाफ एनसीआर में 12 से ज्यादा हत्या, लूट और अपहरण के मुकदमे दर्ज थे।
हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर किया हमला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की रात सूचना मिली कि दोनों आरोपी टप्पल रोड पर आ सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वारदात में इस्तेमाल हथियारों को बरामद करने के लिए जंगल की ओर ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि हथियारों की बरामदगी होते ही आरोपियों ने उन्हीं हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी।
भारी संख्या में हथियार और कारतूस बरामद
डीसीपी ने बताया कि बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए हैं। दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बुधवार देर शाम पुलिस ने एक और मुठभेड़ के बाद दिलीप नाम के बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चार बंदूकें, कई कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है।
संबंधित खबरें
आकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
16 mins agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
1 hr agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
3 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
4 hrs agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
5 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
7 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
7 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
8 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
10 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines