Greater Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में मर्चेंट नेवी के एक अधिकारी के घर में सोमवार तड़के छह हथियार बंद बदमाश घुस गए। उन्होंने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर से नकदी, जेवरात और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने सेक्टर बीटा-2 थाना पुलिस मामले की जानकारी दी। वहीं शहर के बीचोंबीच हुए इस लूटकांड के बाद सनसनी फैल गई है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
घर में मौजूद थीं मां, पत्नी-बेटा, थोड़ी देर पहले ही खुद निकले थे
सर्वज्ञ जैन ने बताया कि वह मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर के पर तैनात हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने के लिए रविवार दोपहर करीब दो बजे घर से निकले थे। घर पर उस वक्त उनकी मां शशि, पत्नी शिल्पा और 10 साल का बेटा सिद्धार्थ मौजूद थे। रविवार-सोमवार रात को 2.30 से 3 बजे के बीच छह हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए और परिवार के तीनों लोगों को भूतल पर बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने घर में नकदी और कीमती सामान खोजने लगे। पीड़ित ने बताया कि एक घंटे तक घर में रहने के बाद बदमाश छह हजार डॉलर, करीब ढाई लाख रुपये नकद, आभूषण, कैमरा और तीन मोबाइल फोन लेकर भाग गए।
नौकरानी और दो मजदूरों को हिरासत में लिया
वहीं ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने बताया कि चोरी हुए गहनों की सही कीमत और अन्य सामान का आकलन किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि चोर पड़ोसियों के घर का इस्तेमाल कर पीड़ित के घर में घुसे थे। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में घरेलू सहायिका (नौकरानी) की भूमिका पर भी संदेह है। बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से घर पर काम कर रही नौकरानी और दो मजदूरों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
राह चलते लोगों से भी हो रही हैं लूट
वहीं सरेआम घर में घुसकर डकैती की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में आक्रोश भी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन और पुलिस की ओर से दावा किया जाता है कि पूरा शहर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में है, लेकिन इस डकैती की वारदात से पोल खोल कर रख दी। लोगों का आरोप है कि राह चलते लोगों के साथ भी लूट की वारदातें हो रही हैं। वहीं पुलिस अधिराकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
30 mins agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 hr agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
2 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
4 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
4 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
4 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines