Greater Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) स्थित पैरामाउंट इमोशन सोसायटी में रात के समय 11 साल का बच्चा 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा। काफी कोशिश के बाद भी बच्चे के परिवार वाले और सोसायटी की मेंटेनेंस टीम उसे नहीं निकाल पाई तो हार कर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। हालांकि मेंटेनेंस टीम ने बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
अभी पढ़ें – Uttarkashi Avalanche: अब तक 16 शव हुए बरामद, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने जारी की सूची
अचानक लापता हुआ बच्चा
बुधवार को अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर मेंटेनेंस टीम के होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि लड़का अपने दोस्त के साथ जाते हुए दिख रहा है। वीडियो में सामने आया है कि एक लड़का लिफ्ट के अंदर था, जबकि एक लिफ्ट के बाहर। दोनों लिफ्ट के गेटों को अंदर और बाहर से खोल रहे थे।
लिफ्ट की बटनों से खेल रहे थे दो बच्चे
दोनों दोस्त एस-टावर की 16वीं मंजिल पर लिफ्ट का दरवाजा बार-बार खोल और बंद कर रहे थे। रात को करीब 11 बजे देखा गया कि लिफ्ट बंद होने के बाद लड़के उसके बंद दरवाजे में बोतल डाल रहे थे। यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। तभी इन्हीं में से एक 11 साल का लड़का लिफ्ट के अंदर 15वीं और 16वीं मंजिल के बीच फंस गया।
पिता ने व्हाट्सएप ग्रुप पर डाला बच्चे का फोटो
पिता ने बताया कि मेरा बच्चा दो मंजिलों के बीच फंस गया था। कहा कि वह अपने दोस्त के घर गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने सोसायटी में उसकी खोज की, लेकिन उसको कई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित पिता ने सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर बच्चे के फोटो और उसके नहीं मिलने की बात लिखी।
अभी पढ़ें – Rajasthan: बारां में अवैध संबंधों के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, महिला के रिश्तेदारों पर लगे आरोप
लिफ्ट में जाते हुए दिखा था बच्चा
इसके बाद सोसायटी के ही एक व्यक्ति का जवाब आया कि बच्चे को कुछ समय पहले 16वीं मंजिल पर लिफ्ट में जाते हुए देखा था। इसके बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। वहीं बच्चे ने लिफ्ट में लगी आपातकालीन बटन को दबाया। पीड़ित पिता और सोसायटी की मेंटेनेंस टीम बच्चे को लिफ्ट से निकालने के लिए जुट गई। लोगों ने 15वीं मंजिल पर लिफ्ट का बाहरी गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला।
इंजीनियरों ने बच्चों को निकाला
बाद में इंजीनियरों को बुलाकर लिफ्ट को सही कराया गया। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं बिसरख थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पिता को फोन पर पुलिस सोसायटी में गई थी, लेकिन अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। मेंटेनेंस टीम के प्रमुख हितेश सिंह ने बताया कि हमने लिफ्ट सही कर दी है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
31 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 hr agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 hr agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
2 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
4 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
5 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
5 hrs ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines