Greater Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित जेवर में गुरुवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हत्या, लूट व वसूली समेत करीब 12 मामलों में आरोपी और सुंदर भाटी गिरोह के सदस्य की हमलावरों ने गोलियों से भून कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक 3 बाइकों पर सवार 5-6 अज्ञात लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला नीमका गांव
जिला पुलिस ने बताया, उन्हें सूचना मिली कि जेवर के नीमका गांव में शाम करीब साढ़े सात बजे नागेश नाम के व्यक्ति पर हमला किया गया। ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक नागेश को पांच गोलियां लगी थीं।
दूसरे गिरोह पर हत्या का शक, जांच शुरू
वहीं वारदात के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन अलग-अलग बाइक पर करीब 5-6 लोग आए थे, जिन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें भाटी गिरोह के प्रतिद्वंद्वियों पर वारदात को अंजाम देने का शक है। मामले की जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं गिरोह के सदस्यों या उनके प्रतिद्वंद्वियों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।
सुंदर भाटी गैंग पर हत्या, लूट, अपहरण के 50 से ज्यादा केस
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) विशाल पांडेय ने कहा कि मृतक की पहचान नागेश के रूप में हुई है। उसके खिलाफ हत्या, लूट और वसूली के कई मामले दर्ज हैं। विशाल पांडेय ने कहा कि नागेश के सुंदर भाटी गिरोह के साथ संबंधों की पुष्टि कर रहे हैं, लेकिन यह साफ है कि मरने वाला एक अपराधी था और उसके खिलाफ एक दर्जन मामले दर्ज थे। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय सुंदर भाटी गिरोह पर हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, अपहरण, फिरौती के कम से कम 50 मामलों में शामिल होने का आरोप है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
42 mins agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 hr agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
2 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
3 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
3 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
4 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
6 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines