Gorakhpur: स्टेशन से लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, लहूलुहान हालत में पहुंची थी पुलिस के सामने
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तीन दरिंदों ने एक युवती को रेलवे स्टेशन से अगवा करके उसके साथ गैंगरेप किया। युवती ने जब विरोध किया तो उसे बुरी तरह से पीटा गया। किसी तरह युवती पुलिस के पास पहुंची। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक एक युवती गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर सो रही थी। तभी बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। आरोपी उसे झाड़ियों में ले गए। उसके साथ गैंगरेप किया गया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो उसे बुरी तरह से पीटा गया। किसी तरह से युवती दंरिदों के चंगुल से छूटी और रेलवे पुलिस के पास खून से लथपथ हालत में पहुंची। युवती को देख पुलिस के होश उड़ गए। युवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Gorakhpur, UP | Last night a woman from Maharajganj filed a complaint that she was raped by few persons near Gorakhpur railway station. Later on, she was sent to the hospital for a medical examination. The investigation is underway: SP Railway, Awadesh Singh pic.twitter.com/721IsRmJps
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 8, 2022
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि महाराजगंज जिले की रहने वाली है। युवती उम्र करीब 25 साल है। सामने आया है कि उसका अपने पति से विवाद हो गया था। एक सप्ताह पहले ही वह अपना घर छोड़कर गोरखपुर आई थी। रहने का ठिकाना नहीं होने पर वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सो रही थी। तभी बुधवार की रात को तीन बदमाशों की उस पर नजर पड़ गई। उन्होंने उसे अगवा कर लिया।
वहीं सूचना के बाद एसपी रेलवे डॉ. अवधेश सिंह भी गोरखपुर स्टेशन पहुंच गए। घटना की जानकारी लेने के बाद उन्होंने मौके का मुआयना किया। वहीं गोरखपुर की स्थानीय पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है। गोरखपुर के एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं युवती से भी बात करने का प्रयास किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: