Good News For Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा (Noida) और ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। दोनों प्राधिकरण सभी मेट्रो स्टेशनों के अलावा अन्य व्यस्त सार्वजनिक क्षेत्रों में लोगों को किराए पर इलेक्ट्रिक बाइक मुहैया कराने की योजना बने रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इसी महीने ई-बाइक योजना की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है।
अभी पढ़ें – MP गजब है: पुल से 25 फीट नीचे नदी में गिरी कार, जिन्हें अस्पताल में कराया भर्ती वे हो गए फरार
वर्ष 2020 में बनी थी योजना, तब आई थी मात्र एक एजेंसी
जानकारी के मुताबिक नोएडा प्राधिकरण वर्ष 2020 से इस योजना पर काम कर रहा है। ई-बाइक योजना के लिए प्राधिकरण की ओर से एक निविदा (टेंडर) भी जारी की गई थी, लेकिन वर्ष 2021 में इसके लिए दिल्ली की एक मात्र एजेंसी ने ही रुचि दिखाई थी। सूत्रों के मुताबिक इस माह प्राधिकरण को कुछ अच्छे संकेत मिले हैं। दो एजेंसियों से इस बारे में बात चल रही है। दोनों को शॉर्ट लिस्ट भी किया गया है, ताकि इस साल नवंबर तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यह सेवा शुरू हो सके। योजना के अनुसार प्रत्येक एजेंसी 310 ई-बाइक चलाएगी।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए मील का पत्थर होगी योजना
नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी ने बताया कि अब कई एजेंसियां ई-बाइक प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखा रही हैं। हमने नोएडा और ग्रेटर नोएडा दोनों के लिए जल्द ही टेंडर जारी प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। प्रक्रिया के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए मील का पत्थर बनेगा।
एक एजेंसी चलाएगी 350 ई-बाइक, ₹ 2 प्रति मिनट होगा किराया
ई-बाइक योजना के अनुसार नोएडा प्राधिकरण ने 350 ई-बाइक खरीदने का फैसला किया था। इसे ₹2 प्रति मिनट की दर से किराए पर लोग ले सकते हैं। प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-6, 67, 14, 16ए और अन्य क्षेत्रों में ई-बाइक के लिए 62 पार्किंग स्थल पहले ही विकसित कर लिए हैं। परियोजना के लिए नियुक्त की जाने वाली एजेंसी एक मोबाइल एप्लिकेशन भी तैयार करेगी, जो यात्रियों को ई-बाइक बुक करने में मदद करेगी।
अभी पढ़ें – Chhattisgarh में अनोखा मंदिर, मुराद पूरी होने पर भक्त चढ़ाते हैं घोड़े और हाथी
रिक्शा और ऑटो से लगता है भीषण जाम
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक परिवहन के लिए मेट्रो और बस सेवा पहले से हैं, लेकिन कम दूरी तय करना एक चुनौती है, क्योंकि मेट्रो स्टेशनों और बस स्टोपेज पर उतरने के बाद यात्री ई-रिक्शा, ऑटो-रिक्शा और साइकिल रिक्शा का सहारा लेते हैं। इससे ट्रैफिक जाम होता है। लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
4 mins agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
32 mins agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
41 mins agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
43 mins agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 hr agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
2 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
3 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
5 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines