Ghazipur Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां के सुहवाल थाना क्षेत्र के ढधानी भानमाल राय गांव में सोमवार को 35 वर्षीय महिला ने अपने पति के साथ झगड़ा होने के बाद अपने तीन मासूम बच्चों की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक महिला ने बच्चों को जहर दिया था, जिनके कारण उनकी मौत हो गई। आरोपी महिला की पहचान सुनीता यादव के रूप में हुई है।
महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गाजीपुर के एसपी रोहन पी. बोत्रे ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उसने अपने तीन बच्चों को जहर दिया था, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पूछताछ में सामने आया है कि सुनीता ने अपने पति से झगड़े के बाद बच्चों को जहर दिया था।
मायके में थी महिला, पति से हो गया फोन पर झगड़ा
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुनीता की शादी रेवतीपुर थाना क्षेत्र के सैयतबंध क्षेत्र के बालेश्वर यादव के साथ हुई थी। दोनों के दो बेटे हिमांशु (11), प्रियांशु (8) और एक बेटी दिव्यांशी (7) थे। सुनीता रक्षाबंधन के लिए गांव धधानी भानमल राय में अपने माता-पिता के घर गई थी। 13 अगस्त को उसने अपने पति से बात की थी, जिसमें दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। उसके बाद सुनीता ने सोमवार सुबह तीनों बच्चों को जहर दे दिया।
पहले बेटे फिर बेटा और बेटी ने तोड़ दिया दम
अचानक तीनों बच्चों की तबीयत खराब होने पर सुनीते के मायके वालों के होश उड़ गए। सुनीता के भाई और अन्य परिजन तीनों बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। जहकि अन्य दो बच्चों की वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि इलाज के दौरान इन दोनों बच्चों की भी मौत हो गई। एसओ सुहवल तारामती यादव ने बताया कि महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
5 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
5 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
6 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
7 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
8 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
9 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
9 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
10 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines